Close

    आईसीटी पहल

    केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय आगरा  में आईसीटी सुविधा

    केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक योजनाओं को क्रियान्वित किया है। इसके लिए नए कंप्यूटरों की खरीद कर अतिरिक्त कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ स्थापित की गई हैं | इसके परिणामस्वरूप दिसम्बर 2023 की स्थिति के अनुसार विद्यार्थी कंप्यूटर अनुपात 53:1 से घटकर 14:1 हो गया है | के. वि. सं. में कंप्यूटर की आधारभूत संरचना को बढ़ाने और विद्यार्थी कंप्यूटर अनुपात में और अधिक सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं | ये प्रयास हमारे विद्यार्थियों के लिए एक उन्नत शैक्षिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित हैं।

    क्र. सं. मद संख्या
    1 केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या 38
    2 केन्द्रीय विद्यालयों में कंप्यूटर प्रयोगशालाओ की कुल संख्या 92
    3 कम्प्यूटर प्रयोगशाला में कम्प्यूटरों की कुल संख्या 3778
    4 केन्द्रीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की कुल संख्या 52851
    5 विद्यार्थी कंप्यूटर अनुपात 14:1
    6 कंप्यूटर लैब वाले केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या 38
    7 इंटरनेट सुविधा वाले केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या 38
    8 ब्रांडबैंड सुविधा वाले केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या 37
    9 स्वयं की वेबसाइट वाले केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या 38
    10 केन्द्रीय विद्यालयों  की संख्या जिनके पास एक भी कंप्यूटर नहीं है 0